Saturday, February 7, 2015

स्वाइन फ्ल्यू :- जहाँ एक ओर दुनिया इसे सर्वाधिक अर्जेंट मान कर कार्य कर रही है वहीं दूसरी और क्या हम दिखावा और ढिंढोरा वाली पुरानी नीति अपना कर जनता को मूर्ख बना रहे हैं।

स्वाइन फ्ल्यू :- क्या हम  दिखावा और ढिंढोरा वाली पुरानी नीति अपना कर जनता को मूर्ख बना रहे हैं?
१. स्वाइन फ्ल्यू का टींका इस बार इतना कारगर नहीं है। वाइरस के म्युटेशन की वज़ह से। एच १ इन १  का म्युटेशन होकर ऐच ३ एन  आने का अंदेशा है।
२. आज ४३ देशों में इसका आतंक छाया हुआ है।
३. इसकी महामारी ने अमेरिका में १५ बच्चों को निगल लिया है।
४. अमेरिका का सी.डी.सी.  याने सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल हर हफ्ते स्वाइन फ्ल्यू पर साप्ताहिक अपडेट देता है।
इंडिया में स्वाइन पर आखरी गाइड लाइन भारत सरकार ने २००९ में दी थी।
५. अमेरिका में हर सिटीजन इसके उपचार, टेस्ट, दवा आदि की जानकारी स्मार्ट फ़ोन के विभिन्न एप्प्स - CDC Influenza, Flu Defender, Everyday Health Flu Map website, पर है।
जबकि हमारे यहां घोर अन्धेरा है. याने darkness.com  का वर्चस्व है।
५. Urgent Care 24/7 Medical Help: द्वारा  किसी भी वक़्त आप डॉक्टर से संपर्क  कर सकते है। यह एप उन डॉक्टर्स का रजिस्टर रखता है जो  उस समय पर सेवा देने हेतु उबलब्ध होते हैं।
 यहाँ सरकारी  महकमे के अलावा  जानकारी किसी को नहीं है. प्राइवेट अस्पताल या डॉक्टर्स  को कोई दिशा निर्देश नहीं ज़ारी हुए हैं आज तक ।
याने जहाँ एक ओर दुनिया इसे सर्वाधिक अर्जेंट मान कर कार्य कर रही है वहीं दूसरी और क्या हम  दिखावा और ढिंढोरा वाली पुरानी नीति अपना कर जनता को मूर्ख बना रहे है?

डॉ.  अशोक मित्तल।  ०८-०२-२०१५

No comments:

Post a Comment